

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा। हमीरपुर।28 अक्टूबर मौदहा कस्बा के मोहल्ला फत्तेपुर स्थित बाबा विश्वनाथ मन्दिर के प्रांगण में आयोजित रामलीला में मंगलवार को राम-सुग्रीव मित्रता और बाली वध की लीला का मंचन किया। जिसमें भगवान श्रीराम और लक्ष्मण की किष्किंधा पर्वत पर सुग्रीव से भेंट एवं सुग्रीव व राम संवाद का सुंदर मंचन देख दर्शक भावविभोर हो गए हैं।
बताते चलें कि मौदहा कस्बा के मोहल्ला फत्तेपुर में हिंदू मुस्लिम एकता और सौहार्द का प्रतीक बने इस रामलीला का आयोजन लगभग चार दशक पूर्व यहां के एक मुस्लिम परिवार ने किया था। तभी से दो समुदायों के बीच आपसी सौहार्द का उदाहरण बने इस रामलीला का आयोजन इस मुस्लिम परिवार की अगुवाई में निरंतर जारी है। मंगलवार को यहां राम-सुग्रीव मित्रता एवं बाली वध की लीला का मंचन किया गया है। जिसमें माता सीता की खोज में भगवान श्रीराम और लक्ष्मण का वन विचरण करते हुए किष्किंधा पर्वत पर पहुंचना यहां पर सुग्रीव से भेंट होना और सुग्रीव तथा राम के बीच हुए संवाद का सुंदर मंचन किया गया है। सुग्रीव की व्यथा सुनकर भगवान राम द्वारा बाली का वध किया जाना विशेष आकर्षण का केंद्र रहा है। बाली वध के बाद श्रीराम ने सुग्रीव को किष्किंधा का राजा घोषित किया है। इस मंचन में सुमित कुमार शुक्ला ने राम और उदित कुमार ने लक्ष्मण का अभिनय प्रस्तुत किया है।रामलीला कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से मौदहा नगरपालिका अध्यक्ष रजा मुहम्मद , मौदहा के पूर्व ब्लाक प्रमुख शिवकुमार पाण्डेय, फत्तेपुर के पूर्व प्रधान अवधेश गिरी, रामकिशोर सहित मंच व्यवस्थापक सन्तोष कुमार और संचालक सुरेश कुमार द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे हैं l