

एडिशनल एसपी ने 2 घंटे सर्च ऑपरेशन चलाकर 30 साइबर ठगो को किया गिरफ्तार
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649
कामां–डीग जिला एसपी ओमप्रकाश मीणा के निर्देशन मे पुलिस ने एक बड़ी कारवाई को अंजाम देते हुए 30 साइबर ठगो को दबोचा है जिनके पास मौके से 28 मोबाइल फोन 35 सिम कार्ड और 4 ट्रैक्टर, 2 कार, 2 बाइक बरामद की है
डीग जिला एसपी ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि साइबर ठगो को पकड़ने के लिए आपरेशन एंटी वायरस अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत डीग जिले के गांव भीलमका में बड़े पुलिस दल के साथ एडिशनल एसपी ने 2 घंटे सर्च ऑपरेशन चलाकर 30 साइबर ठगो को गिरफ्तार किया है जिनके पास भारी मात्रा में मोबाइल फोन , सिम कार्ड और अन्य संसाधन जप्त किए है पकड़े गए सभी साइबर ठग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी विज्ञापन डालकर और सेक्स टॉशन के माध्यम से लोगों के साथ लाखों और करोड़ों रुपए की ठगी को अंजाम दे चुके है जिनसे पुलिस अब गहनता से पूछताछ कर रही है
एसपी ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि अब पुलिस हॉट स्पॉट गावो को चिन्हित करके साइबर ठग और अन्य किस्म के अपराधियों की लिस्ट बना रही है जिनको चिन्हित करके जल्द पकड़कर सलाखों के पीछे डाला जाएगा गत 3 महीने में 350 के करीब साइबर ठगो को पकड़कर सलाखो के पीछे डाला जा चुका है पुलिस साइबर सेल तकनीकियों के हिसाब से भी ठगो की लोकेशन को ट्रेस कर रही है जिससे इनको पकड़ा जा सके साथ में इन ठगो की संपत्ति के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है अगर कहा से इतनी बड़ी इन्होंने संपत्ति बनाई है अगर साइबर ठगी के पैसे से अर्जित करके बनाई है तो नए कानून की धाराओं के तहत उनकी संपत्ति की नियमन अनुसार कुर्की की कार्यवाही की जाएगी