

फोटो-मासूम बच्चे का इलाज कराते हुए
संवादाता राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा हमीरपुर। घर के बाहर खेल रहा मासूम आटो की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां से युवक को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
सुमेरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिदोखर निवासी रेहान साहू (06)पुत्र राजकुमार अपने घर के निकट सडक किनारे खेल रहा था तभी तेज रफ्तार आटो ने टक्कर मार दी जिससे मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सदर सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
