उत्तर प्रदेश

बस्ती से बड़ी खबर- बस और दो पहिया वाहन में हुआ जोरदार टक्कर घटना स्थल पर ही एक युवक की हुई मौत दो युवक गम्भीर रूप से हुए घायल ।

बस्ती – जिले के मुण्डेरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भैंसा पाण्डेय निषाद नगर के पास बस और दो पहिया वाहन में जोरदार हुआ टक्कर। तेज रफ्तार टक्कर होने से बाइक पर सवार बाजार से सब्जी लेकर लौट रहे भैंसा पाण्डेय निषाद नगर निवासी तीन लोग गंभीर रूप से हुए घायल बस इतना अनियंत्रित तेज रफ्तार था कि टक्कर लगने से मौके पर ही प्रदीप निषाद की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है । तथा अन्य दो युवक गम्भीर रूप से घायल। घायलों को आनन फानन में कैली अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया गया । अभी भी घायल युवकों की स्थिति नाजुक बनी हुई है । इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे गांव सहित क्षेत्र में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है । घर से सब्जी लेने निकले तीनों युवक अपने मार्केट से सब्जी लेकर लौट ही रहे युवक अपने गांव के समीप पहुंचे ही थे कि तभी पीछे से आ रही प्राइवेट बस जो काफी तेज रफ्तार से आ रही थी । अचानक दो पहिया वाहन में काफी तेजी से टक्कर मार दिया जिसमे मौके पर ही एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई और दो युवक जिंदगी मौत के बीच में लड़ाई लड़ रहे हैं । इतने बड़ी घटना की सूचना मिलने पर परिवार वालों सहित ग्राम वासियों में अफरा तफरी मच गया । हादसा होने की सूचना मिलने पर ही तत्काल मुण्डेरवा थाना प्रभारी घटना स्थल पर पहुंच कर पूरी घटना की जानकारी लेकर बस को कब्जे में ले लिए हैं । पूरा जुड़ा मामला मुण्डेरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भैंसा पाण्डेय निषाद नगर का है ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!