A2Z सभी खबर सभी जिले की

वृद्धाश्रम में मुस्कानों संग जगमगाई दीपावली डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बुजुर्गों संग बांटीं खुशियां, लिया आशीर्वाद

अखण्ड भारत न्यूज लखीमपुर खीरी सतेन्द्र कुमार राठौर

वृद्धाश्रम में मुस्कानों संग जगमगाई दीपावली डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बुजुर्गों संग बांटीं खुशियां, लिया आशीर्वाद

 

लखीमपुर खीरी 20 अक्टूबर। दीपावली के पर्व को खास बनाते हुए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने सोमवार को वृद्धाश्रम में त्योहार का उत्सव मनाया। डीएम ने एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह के साथ वृद्धजनों को मिठाई और फल बांटकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया।

सोमवार को दीपावली पर्व पर डीएम वृद्धाश्रम पहुंची, जहां उन्होंने वृद्धजनों के साथ दीवाली की खुशियां बांटी। उन्होंने शाल, दो लीटर का थर्मस, मिठाइयां, ड्राईफ्रूट, फल का वितरण कर दीपावली मनाई। उन्हें अपनेपन का एहसास कराया और उनका आशीर्वाद लिया। वृद्धाश्रम में सभी बुजुर्गों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि सरकार की मंशा है कि समाज के हर वर्ग के साथ त्योहारों की खुशियां बांटी जाएं। उन्होंने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि परिवार से दूर रह रहे इन बुजुर्गों को अकेलापन महसूस न हो, इसलिए वह दीपावली मनाने उनके बीच आई है।

Related Articles

डीएम ने कहा कि त्योहार पर बुजुर्गों का आशीर्वाद काफी महत्वपूर्ण होता है। दीपावली जैसे शुभ अवसर पर बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलना हर्ष की बात है। उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम आकर वृद्धजनों के साथ समय बिताने में हमेशा सुकून मिलता है। डीएम ने वृद्धाश्रम संचालक को निर्देश दिए कि वृद्धजनों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!