
दो भाइयों में से एक की हुई करंट की चपेट में आने से मौत, दूसरा घायल
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649
कामां- डीग जिले के कामां थाना इलाके में धनतेरस के दिन दो भाइयों के करंट की चपेट में आने से एक भाई की मौत हुई, वहीं दूसरा भाई घायल है। जानकारी के अनुसार, पवन (26) और राजू (30) निवासी बोलखेड़ा गांव दोनों चचेरे भाई खेत पर काम करने के लिए गए थे। खेत के बीच में एक बिजली का खंभा लगा हुआ है। खंभे के दोनों तरफ सपोर्ट वायर लगी हुई है। सपोर्ट वायर में करंट आ रहा था। खेत पर काम करते समय पवन (26) सपोर्ट वायर की चपेट में आ गया। जब राजू ने पवन को करंट लगते देखा तो, वह पवन को छुड़ाने की कोशिश करने लगा। तभी राजू भी करंट की चपेट में आ गया। जिससे दोनों भाई बुरी तरह घायल हो गए। आसपास काम कर रहे लोगों ने दोनों को उठाया और अस्पताल लेकर गए। जहां पवन को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं राजू का इलाज अभी जारी है।