
नई धारा हिन्दी संस्थान द्वारा आयोजित ’’युवा कविता प्रतियोगिता 2025’’ में भीलवाड़ा के युवा कवि रुचिन राव की दो कविताओं – ’भाषा’ और ’कुछ होना चाहिए’ का चयन किया गया है। इन कविताओं को 2 नवंबर 2025 को त्रिवेणी कला संगम, दिल्ली में आयोजित होने वाले ’उदयोत्सव’ के मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा।
युवा कवियों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से हुई इस प्रतियोगिता में निर्मला पुतुल, राजेश जोशी और अनामिका जैसे वरिष्ठ हिन्दी कवि/कवयित्रियों ने निर्णायक मंडल के रूप में भाग लिया। भीलवाड़ा के महादेव राव के पुत्र रुचिन राव को उनकी उत्कृष्ट कविताओं के लिए चुना गया है।
रुचिन राव ने बताया कि उन्हें 2 नवम्बर 2025 को त्रिवेणी कला संगम, दिल्ली में आयोजित होने वाले उदयोत्सव में ’नई आवाज़’ सम्मान से नवाजा जाएगा। रुचिन राव की कविताओं के चयन पर भीलवाड़ा के साहित्य और काव्य प्रेमियों में हर्ष की लहर है।
