

सामाजिक कार्यकर्ता ने दिया एस डी एम को ज्ञापन
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649
कामां – सामाजिक कार्यकर्त्ता विजय मिश्रा ने आज पीवीसी स्पीड ब्रेकर लगवाने बाबत एस डी कामां सुभाष यादवको एस डी एम ऑफिस पहुंच ज्ञापन दिया ! ज्ञापन में सामाजिक कार्यकर्ता विजय मिश्रा ने लिखा है कि कामां तीर्थराज विमल कुंड पर प्रातः 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक श्रद्धालुओं ,परिक्रमाथीयों का आवागमन लगा रहता है ! उसी प्रकार इन्द्रौली स्थित नीलकण्ठ महादेव पर राहगीर विश्राम करते है। इन दोनों रोडों पर आमजन का आवागमन रहता है वाहन चालक तीव्रगति से वाहनों को दौडाते है जिससे इन जगहों पर दुर्घटना होने की सम्भावना रहती है। इसलिये विमलकुण्ड स्थित काशी विश्वनाथ मन्दिर एवं भगत सिंह सर्किल विमल कुण्ड की तरफ आने वाली सडक पर एवं इन्द्रौली स्थित नीलकण्ठ महादेव से पहले और निरंकारी सत्संग भवन के बीच व इन्द्रौली की तरफ नीलकण्ड से आगे पी०वी०सी०स्पीड ब्रेकर लगवाने का श्रम करें। जिससे आमजन के साथ इन सार्वजनिक स्थानों पर कोई दुर्घटना ना हो।