A2Z सभी खबर सभी जिले की

विधायक नौक्षम चौधरी का ग्राम तिलकपुरी व ग्राम पाई का दौरा

विधायक नौक्षम चौधरी का ग्राम तिलकपुरी व ग्राम पाई का दौरा

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649

कामां- कामां विधायक नौक्षम चौधरी का कामां विधानसभा क्षेत्र का दौरा रहा जहाँ उन्होंने ग्राम तिलकपुरी में सोमवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारंभ किया !
विधायक ने कहा कि खेलों से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है, खेलों से न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी मजबूत होता है. आज युवाओं के लिए खेलों के क्षेत्र में करियर बनाने के बहुत अवसर है. सरकार द्वारा भी सभी प्रकार के खेलों को तथा उनके खिलाड़ियों को विशेष रूप से प्रोत्साहन दिया जा रहा है. हमारे देश के खिलाड़ी न सिर्फ क्रिकेट बल्कि विभिन्न खेलों तथा प्रतियोगिताओं में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं. अभिभावकों को अपने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों के प्रति भी जागरूक करना चाहिए. सरकार द्वारा विभिन्न खेलों के लिए विशेष प्रकार की सुविधाएं खिलाड़ियों के लिए प्रदान की जा रही हैं. आज देश की बेटियां भी विभिन्न खेलों तथा ओलंपिक जैसी प्रतियोगिताओं में नाम रोशन कर रही है. उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री से कामां क्षेत्र में एक स्टेडियम बनाने की मांग जरूर रखेंगी जिससे क्षेत्र के युवाओं का खेलों के प्रति ज्यादा से ज्यादा रुझान बढ़ सके. वही मंगलवार को विधायक का ग्राम पाई जाकर नवनिर्मित सड़क का शिलान्यास किया !

Related Articles

कामां विधायक नौक्षम चौधरी
पाई गॉव में शमसान जीर्णोद्वार,सडक निर्माण कार्याें का विधायक ने लोकार्पण किया ! जहाँ
ग्राम पंचायत पाई में किया विधायक का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया !
ग्राम पंचायत सरपंच मस्तू सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में
ग्राम पंचायत की ओर से विधायक को चांदी का मुकुट पहनाया गया !
विधायक ने गांव पाई में श्मशान घाट व रास्तों का शिलान्यास करने और गांव के विकास के लिए एक करोड़ रुपये की धनराशि की घोषणा ।
इस अवसर पर भाजपा नेता निहाल मीणा प्रदेश प्रतिनिधि, अली हुसैन ,कामां प्रधान प्रतिनिधि केसरी मास्टर,राजेश गुर्जर पूर्व सरपंच लेवडा,फतेह राम गुर्जर, शाकिर अली, नौमान पूर्व प्रधान, व मानसिंह फ़ौजी सरपंच, देवेन्द्र सिंह चौधरी सरपंच, छत्रपाल सरपंच, पुष्पेन्द्र सिंह चौधरी सरपंच, देवेन्द्र सरपंच सुनहेरा सहित ग्रामीनवासी व अन्य लोग मौजूद रहे।।

Show More
Back to top button