A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान अंतर्गत मनावर विधानसभा का सम्मेलन

आत्मनिर्भर भारत का रास्ता गांव, गरीब, किसान, महिला और युवाओं की भागीदारी से होकर जाता है... केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर



रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं जीएसटी बचत उत्सव के तहत विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन भाजपा धार जिला ग्रामीण के मनावर विधानसभा का विक्रम सामुदायिक मांगलिक भवन में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि में केंद्रीय मंत्री एवं धार महू लोकसभा सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर,अध्यक्षता भाजपा धार ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार व विशेष अतिथि पूर्व सांसद छतरसिंह दरबार, पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन भायल, शिवराम कन्नौज, आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के जिला संयोजक महेन्द्र परिहार, जिला पंचायत सदस्य कपिल सोलंकी, गणेश जर्मन, उमरबन जनपद अध्यक्ष लाला विभोर वास्केल मंचासीन रहे।

Related Articles

सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र एवं पित्र पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम विधिवत आरंभ किया गया। सम्मेलन में व्यापारी, किसान, उपभोक्ता, जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्ध नागरिक सम्मिलित हुए।

केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और अब तीसरे स्थान की ओर तेजी से बढ़ रहा है। आत्मनिर्भर भारत का रास्ता गांव, गरीब, किसान, महिला और युवाओं की भागीदारी से होकर जाता है। पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात करते हुए हम आत्मनिर्भर बन रहे हैं।

पं. दीनदयाल उपाध्याय का मानना था कि आर्थिक व्यवस्था स्वदेशी पर आधारित होनी चाहिए। जब तक यह स्वदेशी नहीं होगी, यह न तो हमारी स्वतंत्रता की रक्षा कर सकती है और न ही न्याय की गारंटी दे सकती है। आज भाजपा सरकार इसी मंत्र पर चलते हुए स्वदेशी को बढ़ावा दे रही है। ‘मेक इन इंडिया’ से लेकर ‘स्टार्टअप इंडिया’, ‘वोकल फॉर लोकल’ से लेकर ‘आत्मनिर्भर भारत’ तक हर पहल का लक्ष्य यही है कि हम विदेशी निर्भरता कम करें और स्वदेशी उत्पादन को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाएं।

भाजपा धार ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार कहा की मोदी सरकार आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के साथ स्वदेशी वस्तुओं को अपने परिवार अपने के साथ ही हमारे छोटे व्यापारी बंधुओ को आत्मनिर्भर बनाना है। पूर्व सांसद छतरसिंह दरबार, जिला जनपद पंचायत सदस्य शिवराम कन्नौज ने संबोधित किया।कार्यक्रम जिले के पदाधिकारी विधानसभा विधानसभा क्षेत्र विधानसभा से कार्यकर्ता महिला मोर्चा पदाधिकारी से कार्यक्रम का संचालन विकास पाटीदार ने किया। आभार आत्मनिर्भर भारत के जिला संयोजक महेंद्र परिहार ने किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!