बरेलीबुलंदशहर

फतेहगंज पश्चिमी रामलीला मेले का समापन, पुलिस और पत्रकार सम्मानित

फतेहगंज पश्चिमी रामलीला मेले का समापन, मेला कमेटी द्वारा कलाकारों,पत्रकारों , पुलिसकर्मी और दुकानदारों को किया गया सम्मानित 

फतेहगंज पश्चिमी रामलीला मेले का समापन, मेला कमेटी द्वारा कलाकारों,पत्रकारों और दुकानदारों को किया गया सम्मानित

मीरगंज , बरेली। फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में चल रही रामलीला का रविवार रात समापन हो गया। अंतिम दिन भरत मिलाप व भगवान श्रीराम की राजगद्दी (राज्याभिषेक) लीला का मंचन किया गया, जिससे पूर्व शांति पूर्वक मेला सम्पन्न कराये जाने को लेकर फतेहगंज पश्चिमी कस्बा चौकी प्रभारी अनूप सिंह व कार्यक्रम की कवरेज करने वाले पत्रकारों बन्धुओं को सम्मानित किया गया। समापन समारोह में भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया। इस दौरान पूजा-पाठ और आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। कार्यक्रम में  कलाकारों तथा मेले में आए दुकानदारों तक को भी सम्मानित किया गया।

Related Articles

119 मीरगंज विधानसभा विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान और मेला महामंत्री महेंद्र पाल सिंह,कमेटी प्रबंधक सुनील पाण्डेय, भाजपा नेता जतिन चौहान सहित अन्य पदाधिकारियों ने कलाकारों मेले में आये दुकानदारों और कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर मेला अध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान, महामंत्री ठाकुर महिपाल सिंह, मीरगंज विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, भाजपा नेता जतिन चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार, व्यापारी सचिन चौहान, वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार कश्यप, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, एड. चक्रवीर सिंह चौहान, सूरज राठौर, सुनील पाण्डेय, सभासद अबोध सिंह, जतिन चौहान, प्रदीप गर्ग, राहुल गुप्ता, सुरेश गुप्ता, प्रेमपाल गंगवार, जोगेंद्र सिंह चौहान, आदि की गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

आयोजन कमेटी ने कलाकारों व दुकानदारों के साथ-साथ पुलिसकर्मी और कार्यक्रम को कवर करने वाले पत्रकारों को भी सम्मानित किया।

अखंड भारत न्यूज़ जिला संवाददाता बरेली

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!