

कमल अरोरा बने एक बार फिर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649
कामां- व्यापार महासंघ इकाई कामां की एक महत्वपूर्ण बैठक में कमल अरोड़ा को सर्वसम्मति से पुनः अध्यक्ष चुना गया। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनके नाम पर सहमति जताई। इस अवसर पर कमल अरोड़ा का फूल माला और साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप अरोड़ा ने बताया कि कमल अरोड़ा के पिछले कार्यकाल की उपलब्धियों को देखते हुए सभी व्यापारियों ने एकमत होकर उन्हें फिर से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। प्रवक्ता हरिओम सोनी ने कहा कि कमल अरोड़ा के नेतृत्व में महासंघ ने उल्लेखनीय कार्य किए, जिसके आधार पर यह निर्णय लिया गया।
राजेश गुलाटी ने बताया कि बैठक में शामिल सभी सदस्यों और पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमल अरोड़ा को शुभकामनाएं और बधाइयां दीं। इस अवसर पर व्यापार महासंघ ने एकता और समृद्धि के लिए मिलकर काम करने का संकल्प दोहराया। संरक्षक रामशरण दनगस पूर्व चैयरमेन, उपाध्यक्ष कैलाश लोहिया, लालचंद सिंघल, चरन अरोड़ा सतीश छावड़ा, ज्ञानसिंह फौजदार आदि व्यापारी मौजूद रहे !
