A2Z सभी खबर सभी जिले की

*नवरात्रि पर्व के अवसर पर माता रानी की भव्य झांकी सजाई गई*

 

भोपाल । शौर्य आवासीय परिसर, पुलिस कॉलोनी ईदगाह हिल्स में नवरात्रि पर्व के अवसर पर माता रानी की भव्य झांकी सजाई गई। उल्लेखनीय है कि यह झांकी वर्ष 2017 से निरंतर स्थापित की जा रही है, जो श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक बन चुकी है, यहां महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें धर्म और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर सत्य प्रकाश, राम सिंह, नितेश, राजेश राजपूत, मंगल यादव, वीरेंद्र चौहान, रंजीत पहलवान, गौतम, प्रदीप और आशीष सहित कॉलोनी के अन्य वरिष्ठजन एवं परिजन उपस्थित रहे,विशेष रूप से कॉलोनी की बच्चियों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भक्ति भाव से माता रानी की आराधना की। श्रद्धालुओं ने आरती में उत्साहपूर्वक शामिल होकर सुख-समृद्धि की कामना की,भक्ति गीतों एवं जयकारों से संपूर्ण परिसर तालियों की गड़गड़ाहट और उत्साहपूर्ण वातावरण से गूंज उठा, जिससे आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम दिखाई दिया।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!