A2Z सभी खबर सभी जिले की

स्थानांतरण पर प्रधानाचार्य को दी सम्मानपूर्वक विदाई

स्थानांतरण पर प्रधानाचार्य को दी सम्मानपूर्वक विदाई

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649


कामां-महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य गजेन्द्र सिंह का स्थानांतरण धोरमुई भरतपुर हो जाने पर सम्मानपूर्वक विदाई दी गयी। कार्यक्रम के दौरान संजय लवानिया ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानाचार्य में अद्भुत कार्यशैली,कर्मठता,अभिभावक एवं कार्यकर्ताओं से संवाद की उन्नत शैली,कर्मचारियों से नियंत्रण एवं समन्वय,छात्रों में अनुशासन बनाने के साथ कक्षा व्यवस्था की अद्भुत शैली के कारण विद्यालय निरंतर प्रगति का द्योतक है तथा विद्यालय का शत प्रतिशत बोर्ड परीक्षा परिणाम उनकी मेहनत का ही परिणाम है। प्रधानाचार्य गजेन्द्र सिंह ने कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मैंने विद्यालय विकास के हित में जो भी कार्य किया वह सब समय प्रबंधन एवं टीमवर्क की देन हैं। आप सभी को इसी तरह निरन्तर कार्य करते रहने की आवश्यकता है, ताकि विद्यालय का चौमुखी विकास होता रहे।मै आपके सहयोग,विश्वास एवं समर्पण का आभारी हूँ।विद्यालय परिवार ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।
कार्यक्रम में विद्यालय शिक्षकों ब्रजेश शर्मा ,संजय लवानिया ,जोगेन्द्र सिंह ,तेजराम शर्मा ,राहुल ,हिमांशु ,धर्मवीर ,गोविन्द ,वकार यूनुस ,अमनदीप ,इंद्रजीत सैनी ,अवधेश तिवारी ,निहाल सिंह ,दयाराम ,हेतराम ,रेखा व मधु कटारा ,रमनलाल सैनी सहित समस्त विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!