

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार। कार्यालय आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर प्रारंभ सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत स्थानीय विद्योदय महाविद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य संस्था प्राचार्य डॉ. अजय वाघे के मार्गदर्शन में नशा एक सामाजिक अभिशाप विषय पर लिखित निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा अपने-अपने विचार निबंध के माध्यम से व्यक्त किए गए। प्रो. आर.एस. मुकाती, प्रो.संतोष शर्मा, प्रो.बालाजी अवसरकर द्वारा नशे से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया गया।