
अलीगढ़ न्यूज
05 से 31 अक्टूबर तक संचारी एवं 11 से 31 अक्टूबर तक चलेगा दस्तक अभियान
अलीगढ़ 19 सितम्बर 2025 जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में 20 सितम्बर को सांय 05 बजे से अन्तर्विभागीय समन्वय बैठक आहूत की जाएगी।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 नीरज त्यागी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधियों एवं अन्य हितधारकों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।