अमेठी में कच्ची दीवार गिरने से माँ बेटी की मौत,बेटे की हालत गंभीर।जानकारी के अनुसार जामो थाना अंतर्गत परमेश्वरी मजरे घाटमपुर गांव निवासी ओमप्रकाश का परिवार कच्चे मकान में सो रहा था। सुबह करीब 03:30 बजे अचानक मकान की कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में ओमप्रकाश की पत्नी कमलेश कुमारी 35 वर्ष, बेटी आशी 07 वर्ष व बेटा दीपांशु 08 वर्ष दब गए,चीख-पुकार सुनकर परिजन एवं ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला।घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जामो पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने कमलेश कुमारी और आशी को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल दीपांशु को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही जामो पुलिस मौके पर पहुंची,पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में इंचार्ज विनोद सिंह ने बताया कि मिट्टी की दीवार गिरने से यह हादसा हुआ है।आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
प्रदीप मिश्रा अखंड भारत न्यूज़ अमेठी



