A2Z सभी खबर सभी जिले की

बुनियादी साक्षरता एवं संख्या पर प्रति गीत को लांच किया

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 917997759

मनावर। जिला धार।। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में कक्षा 1,2,3 व 4 में कक्षावार दक्षताएं हासिल करने के लिए पूरे भारत में निपुण भारत अभियान लागू किया गया है, जिसके उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए मध्यप्रदेश में मिशन अंकुर लागू किया गया है । मिशन अंकुर के तहत भाषा और गणित की दक्षताओं के विकास के लिए विभिन्न आयामों को शामिल करते हुए कवि, साहित्यकार, शिक्षक राम परिंदा द्वारा एक प्रति गीत लिखा गया, जिसे जनशिक्षक राजा पाठक द्वारा अपना स्वर दिया गया । उपरोक्त गीत को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान धार में प्राचार्य मनोज कुमार शुक्ला, व्याख्याता कमल ठाकुर,भूषण देशपांडे, शर्मिला रावल, ट्रेनर जीतेन्द्र जायसवाल की उपस्थिति में लांच किया गया।

Related Articles

इस अवसर पर जनशिक्षक रमेश चंद्र काग, प्रकाश वर्मा, ओमप्रकाश राठौड़, मोतीलाल मंडलोई, महेंद्र अलावा,पवन सिंदड़ा, दुर्गेश पाटीदार, रणदीप शर्मा, अशोक सोलंकी, अस्मिता निगम,शैल कुमार जैन, अनिल राठौड़,प्रभाकर कानूनगो आदि उपस्थित थे ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!