A2Z सभी खबर सभी जिले की

ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस निकाला : जश्न के साथ मनाया त्योहार

 



रिपोर्टर : दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। नगर में ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। यह दिन अल्लाह के आखिरी नबी, इस्लामी पैगंबर मोहम्मद साहब की पैदाइश का दिन है।

इस अवसर पर विशाल जुलूस निकाला गया। ईद मिलादुन्नबी का जुलूस क्रांति चौपाटी, मंसूरी मोहल्ला, गांधी चौराहा, आजाद मार्ग होते हुए नाला प्रांगण में समाप्त हुआ।


जुलूस के साथ शामिल रहे स्थानीय शहर काज़ी, इमाम और मुफ्तियों को पुष्प माला से स्वागत और सम्मान किया गया। जुलूस में शामिल झांकी में मस्जिदें अक्सा का नक्शा बनाया गया।

विधायक डॉ हीरालाल अलावा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष ओम सोलंकी, अशोक काकरेचा, लक्ष्मी जाट, रविन्द्र पाटीदार ने गांधी चौराहे पर जुलूस का स्वागत किया। पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।

Related Articles
Back to top button
error: Content is protected !!