A2Z सभी खबर सभी जिले की

वृहद रोजगार मेला खुशीराम महाविद्यालय खैर में 10 सितम्बर को

अलीगढ़ न्यूज

अलीगढ़ 03 सितंबर 2025 क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, मॉडल कैरियर सेन्टर, राजकीय आईटीआई एवं खुशीराम महाविद्यालय के संयुक्त 10 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से वृहद रोजगार मेले का आयोजन खुशीराम महाविद्यालय खैर में आयोजित किया जा रहा है। मेले में कुल 21 कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग कर विभिन्न रिक्त पदों पर चयन किया जायेगा।

सहायक निदेशक सेवायोजन ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार मेले में विजन इण्डिया सर्विस नोयडा, टाटा स्ट्राईव स्किल डवलपमेंट सेंटर, अलीगढ़, पे टीम नोयडा, ईएफएस प्रा0लि0 सुडियाल अलीगढ, एसआईएस सिक्योरिटी सर्विस देहरादून एवं अन्य के द्वारा सिक्योरिटी सर्विस, मार्केटिग, अकाउण्टेन्ट, प्रोडक्शन एसोसिएट, कम्प्यूटर आपरेटर, सेल्स, वेलनेस एडवाईजर, सुपरवाईजर, स्टोर इंचार्ज, पैकिंग इन्चार्ज, टेलीकालर आदि के पदों पर हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक,  परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटैक, बीबीए, एमबीए उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि इच्छुक पंजीकृत अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in  एवं www.nes.gov.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें। पोर्टल पर रजिस्टर्ड अभ्यर्थी ही प्रतिभाग कर पायेंगे। रोजगार मेले में सभी आवेदित अभ्यर्थी अपने साथ पंजीयन कार्ड (एक्स-10), समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की फोटो एवं मूल प्रति, फोटो आई0डी0, 02 फोटो एवं रिज्यूमे लेकर अवश्य आयें। रिक्तियों का विस्तृत विवरण सेवायोजन पोर्टल पर देखें किसी भी असुविधा के लिये सेवायोजन कार्यालय से सम्पर्क करें।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!