A2Z सभी खबर सभी जिले की

दो बाइक की आमने सामने की टक्कर महिला समेत एक बच्चा घायल

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649

डीग जिले में नगर रोड पर दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें एक महिला और युवक घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्राप्त जानकारी अनुसार नेहा (20) अपने पति के साथ सेमहुआ गांव से रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर पीहर सकरवा गांव, गोवर्धन जा रही थी वही दूसरी बाइक पर गुहाना निवासी जीवन (28) अपने बच्चे के साथ अपने गांव जा रहा था कि तभी नगर रोड पेट्रोल पंप के पास दोनों बाइक आपस में टकरा गईं।

Related Articles

प्राप्त जानकारी अनुसार हादसे में नेहा और जीवन घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए डीग अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर दोनों घायलों का इलाज चल रहा है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!