A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेशशहडोल

बलात्कार और हत्या के मामले में दोषियों को सजा दिलाने की मांग

भारतीय किसान संघ ने 7 जुलाई 2025 को करन पठार थाने का घेराव और धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की

 

✍️✍️✍️✍️✍️अखंड भारत न्यूज़ जियाउद्दीन अंसारी

अनूपपुर भारतीय किसान संघ द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है, जिसमें अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ तहसील के करन पठार में एक किसान की बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्या के मामले में दोषियों को सजा दिलाने की मांग की गई है। संघ ने 7 जुलाई 2025 को करन पठार थाने का घेराव और धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की है।

Related Articles

भारतीय किसान संघ के नेताओं ने शासन और प्रशासन से मांग की है कि बलात्कारी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए। संघ के नेताओं ने कहा है कि वे अपना अधिकार मांगते हैं, किसी से भीख नहीं मांगते।

यह आंदोलन भारतीय किसान संघ के महाकौशल प्रांत के जिला अनूपपुर तहसील पुष्पराजगढ़ के नेतृत्व में किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना और दोषियों को सजा दिलाना है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!