A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

तमकुहीराज में ग्राम परसौन में बरामद हुए शव

  • शशि कुमार चौरसिया रिपोर्टर अखंड भारत न्यूज

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गांव परसौन में एक बगीचे से प्रेमी युगल के शव बरामद हुए हैं। मृतक युवक की पहचान राहुल निषाद (20) के रूप में हुई है, जो अशर्फी निषाद का पुत्र था। वहीं युवती आशु कुशवाहा (18) रामदेव कुशवाहा की पुत्री थी।दोनों पड़ोसी थे और अलग-अलग जाति के होने के कारण परिवार वाले उनके रिश्ते के खिलाफ थे। इस मामले में गांव में तीन-चार बार पंचायत भी हुई थी। राहुल अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और तीन बहनों में दूसरे नंबर पर था। आशु के परिवार में कोई भाई नहीं था, केवल तीन बहनें थीं।घटना से पहले दोनों कल दोपहर 3 बजे से लापता थे। लड़की के परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस लड़के के घर पहुंची थी। शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। युवक के पैंट पर खून के निशान और युवती के सिर पर चोट के निशान मिले हैं।पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या कर शव को टांगे जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। राहुल मैट्रिक पास था,जबकि आशु आठवीं कक्षा में पढ़ती थी।मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची। दोनो शव पोस्टमार्टम के लिए भेजी जा रही है। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही जल्द खुलासा किया जाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!