A2Z सभी खबर सभी जिले की

तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने संविधान की हत्या कर देश में लगाया आपातकाल : विरोध में उठी हर एक आवाज को नमन



  • रिपोर्टर : दिलीप कुमरावत Mob.No.9179977597

      मनावर। (जिला धार) आपातकाल की विभीषिका के काले अध्याय के 50वें वर्ष में भारत के महान लोकतंत्र के संरक्षण व संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी द्वारा संपूर्ण देश में आपातकाल की विभीषिका पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

      इसी तारतम्य में भाजपा नगर मंडल द्वारा काले वस्त्र पहनकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन कर संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया गया तथा भारतीय लोकतंत्र और राजनीति के सबसे काले अध्याय आपातकाल के विरोध में उठी हर आवाज को नमन किया गया।

      इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शिवराम गोपाल कन्नौज ने आपातकाल की विभीषिका के काले अध्याय विषय पर संबोधित किया गया।

      नगर मंडल अध्यक्ष मोनू पाटीदार, अमित शर्मा, अशोक नामदेव, आशुतोष सोनी रत्नपारखी, धीरज बालेश्वर सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!