उत्तर प्रदेशशाहजहाँपुर

शाहजहांपुर में नहर के पास मिला था किशोरी का शव:मां ने की पहचान,समोसे लेने गई थी, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

शाहजहांपुर में एक 17 वर्षीय किशोरी का शव 22 जून को नहर के पास मिला था। किशोरी 19 जून से लापता थी। मां ने मंगलवार की रात कपड़े और चप्पलों से उसकी पहचान की है।सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी घर में अकेली थी। उसके परिवार के लोग रिश्तेदार के घर गए थे। परिजनों के अनुसार वह समोसे लेने गई थी। इसके बाद कोई अज्ञात युवक उसे बहला-फुसलाकर ले गया। परिवार ने काफी तलाश की। कोई सुराग नहीं मिलने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

 

22 जून को थाना सिंधौली के कोरोकुईयां नहर के पास किशोरी का शव मिला था। पुलिस ने शव के कपड़े और चप्पल सुरक्षित रख लिए। मंगलवार की रात परिवार ने इन्हीं कपड़ों से शव की पहचान की।

 

परिजनों का कहना है कि जिन परिस्थितियों में शव मिला है, वह हत्या की ओर इशारा करता है। उन्होंने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई हैं।

Show More
Back to top button