उत्तर प्रदेश

मजदूरों से भरा टेंपो पलटा, 15 लोग घायल:एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर; धान रोपाई कर लौट रहे थे घर

पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार शाम एक टेंपो पलटने से 15 लोग घायल हो गए। हादसा शाम 6 बजे हुआ। टेंपो में सवार सभी लोग जेठापुर कला गांव के रहने वाले थे। वे कढैर चौरा से धान की रोपाई कर घर लौट रहे थे।स्थानीय लोगों ने घायलों को निकाला बाहर

टेंपो में मालती, राम बेटी, रूबी, प्रेमलता, माया देवी, सुदामा देवी, सेजल, पूनम, लीलावती, राजीव और छोटी समेत 15 लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टेंपो तेज गति से चल रहा था। मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से टेंपो हाइवे पर पलट गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला।

सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। राजपाल के बेटे राजीव की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। अन्य घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पूरनपुर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने मौके का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हादसे के बाद गांव में तनाव का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से परिवहन नियमों का पालन करने और ओवरलोडिंग से बचने की अपील की है।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!