
कृषि संकल्प रथ यात्रा की शुरुवात एम सी बी जिले के भरतपुर ब्लाक में
जिला – एम सी.बी.
प्रमोद तिवारी ✍️✍️✍️✍️
मनेंद्रगढ़ (भरतपुर)/29/5/2025: “विकसित कृषि संकल्प अभियान रथ यात्रा” 29 मई को भरतपुर में आयोजित किया गया. आज से पूरे देश में इस अभियान की शुरुआत की गयी जो आगामी 12 जून 2025 तक चलेगा. यात्रा के दौरान कृषि क्षेत्र में नवाचारों को भी बढ़ावा दिया जायेगा. किसानों को एग्री ड्रोन के उपयोग के बारे में जानकारी दी जायेगी, जिससे कीटनाशकों और उर्वरकों का छिड़काव कम समय में और अधिक प्रभावी तरीके से किया जा सके. इसके अलावा, प्राकृतिक खेती, सॉयल हेल्थ कार्ड, और उन्नत कृषि तकनीकों पर भी जागरूकता बढ़ाई जायेगी। ये कार्यक्रम कृषि विभाग, पशु विभाग, हार्डी कल्चर और फिसरी विभाग के संयुक्त उपस्थिति में विकासखण्ड के सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित कर किसानों को जागरूक किया जाएगा। आपको बता दें इस आयोजन में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुखमंती सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष भरतपुर माया प्रताप सिंह व जनपद के कई जनप्रतिनिधी गण उपस्थित रहे. साथ ही भरतपुर अनुविभागीय अधिकारी शशि शेखर मिश्रा जी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी भरतपुर अजय राठौर जी, तहसीलदार भरतपुर नीरज कांत तिवारी जी, कृषि विस्तार अधिकारी गजराज सिंह चौहान जी, आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष रमाशंकर मिश्रा जी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रविशंकर सिंह जी, पशु चिकित्सा अधिकार पैकरा जी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया गया. इस अवसर पर कई अन्य सरकारी कर्मचारी, किसान साथी व आमजन भी उपस्थित रहे.