A2Z सभी खबर सभी जिले कीमहेंद्रगढ़हरियाणा

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में स्कूल बस पलटने से 7 बच्चों की मौत

शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा दोषी नहीं बख्शे जाएंगे

रिपोर्ट – नवीन शर्मा,

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में एक स्कूल बस पलटने से 7 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है. इस हादसे में कई स्कूली बच्चे घायल हुए हैं. महेंद्रगढ़ जिले के कनीना उपमंडल के उन्हानी गांव के पास मोड़ पर GLPS कनीना स्कूल की बस पलटने से हादसा हुआ.

महेंद्रगढ़ बस हादसे पर शिक्षा राज्य मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा है “दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा. 7 घरों के चिराग बुझ गए. यह बहुत दुखद घटना है. जो भी इसमें दोषी हैं सबके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. मैंने अपने अधिकारियों से कहा है कि मौके पर पहुंचें. मैं खुद मौके पर पहुंच रही हूं. सरकारी छुट्टी के दिन स्कूल खोलना कानीन का उल्लंघन है. स्कूल प्रशासन के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. बस को भी चेक किया जाएगा. कहीं बस एक्सपायरी तो नहीं है.”

हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई, इसी दौरान आसपास के लोगों एवं सड़क पर दोनों ओर से आ रहे वाहन चालकों ने मौके से बच्चों को बस से निकालकर अपने वाहनों में अस्पतालों में पहुंचाया। हादसे के बाद महज आधे घंटे में ही घटना स्थल पर 300 से अधिक लोग मदद को पहुंच गए। पुलिस ने गाड़ी चालक को मौके से ही हिरासत में ले लिया

Related Articles

बच्चों को कनीना के एक निजी तथा उप नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चार बच्चों को मृत घोषित कर दिया जबकि हादसे के महज एक घंटे बाद ही गंभीर रूप से घायल दो बच्चों ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद मौके पर ही चार बच्चों की मौत हो गई थी।

बस चालक धर्मेंद्र निवासी सेहलंग को मेडिकल के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि यक्षु, सत्यम व संदीप निवासी झाड़ली, वंश व दुष्यंत निवासी धनौंदा व युवराज की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्चों को रेवाड़ी महेंद्रगढ़ में कनीना की निजी अस्पतालों में उपचार के लिए एडमिट कराया गया है।

हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने फोन पर कहा कि मैं डीसी और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से बात कर रही हूं और मामले की जांच के लिए कहा गया है। उसके साथ ही बताया कि वह थोड़ी देर के बाद घटनास्थल का दौरा भी करेंगी।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!