A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

Palamu : पलामू में नक्सलियों से मुठभेड़, नक्सली कमांडर तुलसी भुईयां ढेर

इस मुठभेड़ के दौरान एक और बड़ी खबर यह है कि 15 लाख रुपये का इनामी टॉप नक्सली कमांडर नीतेश यादव को भी गोली लगी है। हालांकि उसकी स्थिति की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Palamu : पलामू में नक्सलियों से मुठभेड़, नक्सली कमांडर तुलसी भुईयां ढेर

पलामू पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लंबे समय से वांछित नक्सली कमांडर तुलसी भुईयां को मुठभेड़ में मार गिराया है। घटनास्थल से पुलिस ने एक एसएलआर (SLR) बरामद की है। बताया जा रहा है कि तुलसी भुईयां पलामू पुलिस की हिट लिस्ट में काफी समय से शामिल था।

इस मुठभेड़ के दौरान एक और बड़ी खबर यह है कि 15 लाख रुपये का इनामी टॉप नक्सली कमांडर नीतेश यादव को भी गोली लगी है। हालांकि उसकी स्थिति की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।


पुलिस द्वारा शव को बरामद कर लिया गया है और इलाके में तलाशी अभियान तेज़ कर दिया गया है। इस कार्रवाई को नक्सल विरोधी अभियान में एक महत्वपूर्ण सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles
Show More
Back to top button