A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरे

बरबीघा की जनता का मे ऋणी रहूंगा : भाजपा से नवनिर्वाचित सांसद विवेक ठाकुर

👉 लोकेशन: बरबीघा( नवादा लोक सभा क्षेत्र से नवनिर्माण निर्वाचित भाजपा सांसद विवेक ठाकुर )..
👉 रिपोर्टर:तरुण कुमार सिंह..
👉 बरबीघा/ शेखपुरा/ नव निर्वाचित भाजपा सांसद विवेक ठाकुर : नवादा लोकसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित भाजपा सदस्य विवेक ठाकुर चुनाव जीतने के पहली बार बरबीघा आगमन पर क्षेत्र के लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया. विवेक ठाकुर को ज्यादा जगह पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा फूल मालाओं से लाद दिया गया। बताते चले कि संसद विवेक ठाकुर अपने काफिले के साथ बरबीघा पहुंचते ही सबसे पहले सामस स्थित विष्णु धाम जाकर वहां भगवान विष्णु की प्रतिमा की पूजा अर्चना की फिर उसके बाद बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय डॉक्टर श्रीकृष्ण सिंह के पैतृक गांव माउर जाकर श्री बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। फिर इसके बाद तेलिक ठाकुरबारी पहुंचकर पूजा अर्चना की और लोगों से रूबरू हुए। सांसद विवेक ठाकुर ने लोगों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना। बरबीघा मुख्य बाजार के माहुरी पंचायत भवन में अवस्थित माता मथुरासानी जी की पूजा अर्चना भी की। सांसद विवेक ठाकुर का साइ कॉलेज की ओर से अध्यक्ष अंजेश कुमार के द्वारा भी उपस्थित जन समूह के साथ भव्य स्वागत किया गया। फिर इसके बाद सांसद विवेक ठाकुर कुसेड़ी गांव के पचबदन स्थान जाकर जहां पंचमुखी महादेव का दर्शन कर पूजा अर्चना किया। फिर वही सांसद विवेक ठाकुर शेर पर गांव के महारानी जगदंबा स्थान में पूजा अर्चना की। बरबीघा विधानसभा क्षेत्र के मैंहूंस और बेलावा गांव का भी उन्होंने दौरा किया। फिर फ्री सुभारता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि नवादा लोकसभा क्षेत्र की समस्या अब हमारी समस्या है। क्षेत्र का विकास करना ही हमारा मुख्य लक्ष्य होगा। उन्होंने बरबीघा विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि मैं यहां के लोगों का ऋणी हूं, जिन्होंने सबसे अधिक मतों से हमें विजई श्री दिलाने का काम किया है। सांसद ने चिरप्रशिक्षित शेखपुरा वाया बरबीघा दनियामा रेल परियोजना को गति देने के लिए रेल मंत्री से बात करने और उनके द्वारा आश्वासन में मिलने का भरोसा दिलाया है
👉 इसे भी पढ़ें : जन्म और मृत्यु निबंध कार्य बाधित…

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!