Uncategorizedअन्य खबरेकृषिक्राइमगढ़वाझारखंडलाइफस्टाइल

ब्रेकिंग न्यूज़..संदिग्ध हालात में शव बरामद

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के सरांग निवासी 30 वर्षीय वाहन चालक शशि कुमार का शव गुरुवार की शाम संदिग्ध स्थिति कोयला लदी ट्रक से बरामद किया गया

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा से विशुनपुरा थाना क्षेत्र के सरांग निवासी 30 वर्षीय वाहन चालक शशि कुमार का शव गुरुवार की शाम संदिग्ध स्थिति कोयला लदी ट्रक से बरामद किया गया है

।रमना थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा स्थित सदर अस्पताल भेजने के बाद अनुसंधान आरंभ कर दिया है।मृतक के भाई शिवनाथ राम के द्वारा रमना थाना पुलिस को दिए आवेदन के मुताबिक शशि सिंगरौली से कोयला लेकर क्योझर उड़ीसा के लिए निकला था।रमना और मेराल के सीमा पर पढुआ मोड़ के समीप लाइन होटल पर गाड़ी गाडी के अंदर ही सो गया ।शाम के एक दुसरे वाहन के चालक के द्वारा वाहन के गेट खोल कर शशि को जगाने का प्रयास किया गया गया।शशि को अचेत अवस्था नाक से खुन बहने की स्थिति मे देखे जाने के बाद रमना पुलिस को होटल संचालक के द्वारा दिया गया।मौके पर पहुंची रमना थाना पुलिस ने शशि को इलाज के लिए रमना सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!