
लालगंज एवं सांगीपुर में कार्यकर्ता धन्यवाद दिवस में आज आएगें प्रमोद व मोना
लालगंज-प्रतापगढ़। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की धन्यवाद यात्रा को लेकर आज सोमवार को रामपुर खास विधान सभा क्षेत्र में कार्यकर्ता धन्यवाद दिवस आयोजित किया गया है। इसके तहत प्रातः दस बजे सांगीपुर गांधी इण्टर कालेज के समीप सामुदायिक सभागार तथा सायं चार बजे लालगंज स्थित कैम्प कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रमों में राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी तथा क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधान मण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना शामिल होंगी। जिले के सांसद डाॅ एसपी
सिंह पटेल भी इन आयोजनों में शिरकत करेंगे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने दी है। इधर कार्यकर्ताओं के प्रति धन्यवाद के आयोजन को लेकर रविवार को लालगंज एवं सांगीपुर में पार्टी पदाधिकारियों को तैयारियों को अन्तिम रूप देने में मशक्कत करते देखा गया। सांसद प्रमोद तिवारी के प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी के संयोजन में हुई बैठक में लोकसभा चुनाव में रामपुर खास से इण्डिया गठबंधन को मिली शानदार जीत को लेकर होने वाले आयोजन को सफल बनाने के लिए रणनीतिक चर्चा हुई। बैठक में
सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बबलू, केडी मिश्रा, दृगपाल यादव, लालजी यादव, सुरेन्द्र सिंह ददन, रामचन्द्र तिवारी, राजू पाण्डेय, हृदयनारायण मिश्र, धीरेन्द्र पाण्डेय, प्रीतेन्द्र ओझा, दारा सिंह, छोटे लाल सरोज, सुधाकर पाण्डेय, रामबोध शुक्ल, भूवनेश्वर शुक्ल, राकेश चतुर्वेदी, प्रभात ओझा, विकास मिश्र, मोनू पाण्डेय, आदित्य तिवारी, मुुरलीधर तिवारी, दयाराम वर्मा, कुंवर ज्ञानेन्द्र सिंह, सत्येन्द्र सिंह, महमूद आलम, मो0 मुकीम, पन्ना लाल पाल, रामलखन जायसवाल, धीरेन्द्रमणि शुक्ल, इं. सुनील पाण्डेय, पवन शुक्ला, आईपी मिश्रा, त्रिभू तिवारी, भूपेन्द्र तिवारी, अतुल शुक्ला, अभिनव शुक्ला, सुनील त्रिपाठी, रवीन्द्र मिश्र, महन्थ दुबे, हरिश्चन्द्र अग्रहरि, राजू मिश्रा, अरविन्द मिश्रा, महेन्द्र सिंह आदि रहे।

