धेंसा। चिल्हिया क्षेत्र के करौंदा नानकार चौराहे पर शाम के समय हमेशा जाम लग जाता है। जिसके चलते आने वाले लोगों को दिक्कत होती है। इसका प्रमुख कारण आसपास के लोगों की ओर से बीच रास्ते में दो व चार पहिया वाहन खड़ा करना है। बोलने पर गाली देने व मारपीट करने लगते हैं। इससे आम लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। लेकिन आज तक पुलिस की ओर से किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिससे उनका मनोबल बढ़ा है। जाम लगने की समस्या अक्सर शाम के समय व बाजार लगने के दौरान होती है। इस दौरान रवि मिश्र, अनिल कुमार, संजय आदि लोगों ने अतिक्रमण हटाने की मांग की है।
2,511 Less than a minute


