उत्तर प्रदेश परिवाहन की बस में महिला से छेड़छाड़ करना युवक को पड़ा भारी
लखनऊ से बहराइच आने वाले रोडवेज बस पर महिला यात्री के साथ छेडछाड करने वाला 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार थाना जरवल रोड बहराइच ।
पुलिस अधीक्षक महोदया बहराइच, वृन्दा शुक्ला द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय रामानन्द कुशवाहा व क्षेत्राधिकारी महोदय कैसरगंज रूपेन्द्र कुमार गौड़ के निर्देशन में थाना प्रभारी महोदय जरवल रोड के कुशल नेतृत्व में *लखनऊ से बहराइच से आते समय महिला यात्री से अश्नील हरकत करना* व विरोध करने पर गाली गुप्ता देना व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में जनता द्वारा जरवल कस्वा में समय करीब 20.00 बजे स्वयं गिरफ्तार कर थाना हाजा लाना बाद विधिक कार्यवाही करते हुए हिरासत पुलिस में लेना तथा उक्त अपराध के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 132/2024 धारा 354/504/506 भादवि० बनाम कंधईलाल पुत्र जयराम कश्यप निवासी जिगनिया छत्रपाल सिंह थाना रानीपुर जनपद बहराइच के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।