A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेअलीगढ़
Trending

20 रुपये में मिलेगा तीन घंटे घूमने का मौका

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

20 रुपये में मिलेगा तीन घंटे घूमने का मौका ,

 

 

जवाहर पार्क का शुल्क हुआ निर्धारित केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्मार्ट सिटी के तहत विकसित किए गए जवाहर पार्क में अब प्रवेश का शुल्क निर्धारित हो गया है । कोई भी व्यक्ति 20 रुपये में तीन घंटे के लिए इसमें भ्रमण कर सकेगा । पूरे महीने का शुल्क 500 रुपये तय हुआ है । सुबह पांच बजे से लेकर रात्रि आठ बजे तक पार्क खोलने का समय तय हुआ है । पार्क में भ्रमण के लिए नियम भी निर्धारित किए गए हैं । बिना टिकट प्रवेश पर रोक रहेगी । शहर प्रमुख जवाहर पार्क का स्मार्ट सिटी के तहत सुंदरीकरण किया गया है । पिछले कई साल से इसमें काम चल रहा था । इसे लोगों की सुविधा लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है । पार्क में ट्रैक , वाकिंग मैट , योगा केंद्र , झूले समेत अन्य सुविधाएं हैं , मगर अब तक इसका लोकार्पण नहीं हो पाया था । इसके बाद भी पार्क में हर दिन सैंकड़ों लोग घूमने के लिए पहुंच रहे हैं । यह लोग नगर निगम के उपकरणों को नुकसान भी पहुंचा रहे हैं । पिछले दिनों पार्क में घूमने वाले शहर के प्रमुख लोगों ने इसकी शिकायत नगर आयुक्त अमित आसेरी से की थी । इस पर अब अब नगर निगम की ओर से पार्क में प्रवेश का शुल्क निर्धारित कर दिया गया है । अब जवाहर पार्क में नियमित रूप से टहलने के लिए आने वाले लोगों को प्रति व्यक्ति 500 रुपये मासिक देने होंगे । एक बार 500 रुपये जमा करने पर पास जमा होगा । इसके अलावा प्रति व्यक्ति तीन घंटे के लिए 20 रुपये का टिकट दिया जाएगा । इसके अलावा बिना टिकट प्रवेश पर सख्ती होगी । कोई तय समय से अधिक घूमता है तो उस पर भी जुर्माना लगाया जाएगा । पार्क में कूड़ा व पालीथिन फेंकने पर पूरी तरह रोक रहेगी । कोई व्यक्ति पार्क में वाहन नहीं ला सकेगा । क्रिकेट , फुटबाल व अन्य खेल भी प्रतिबंधित रहेंगे । पालतू जानवर भी नहीं ला सकेंगे ।

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!