A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेदेशराजस्थान

केक, पेस्ट्री के लिए सैम्पल,चिकित्सा विभाग की टीम ने रानोली, पलसाना, खण्डेला, श्रीमाधोपुर में की कार्रवाई

चिकित्सा विभाग की टीम ने रानोली, पलसाना, खण्डेला, श्रीमाधोपुर में की कार्रवाई

सीकर. शु़द्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत चिकित्सा विभाग की ओर से लगातार खाद्य पदार्थों की जांच कर मिलावट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त के निर्देशानुसार मंगलवार को रानोली, पलसाना, खण्डेला, श्रीमाधोपुर क्षेत्र में कार्रवाई की गई।

सीएमएचओ डॉ निर्मल सिंह ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी मदनलाल बाजिया, महमूद अली, नंदराम मीणा की टीम ने रानोली में चॉकलेट केक, पलसाना में वनीला केक, खण्डेला में चॉकलेट केक, पेस्ट्री, श्रीमाधोपुर से स्ट्रोबेरी केक, चॉकलेट केक के सैम्पल लिए। उन्होंने मंगलवार को बेकरी उत्पाद की जांच के लिए बेकरी पर जाकर खाद्य पदार्थ की जांच की और सैम्पल लिए। सभी सैम्पलों को जांच के लिए जयपुर खाद्य प्रयोगशाला में भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान व्यापारियों को खाद्य वस्तुओं को ढककर, स्वच्छ रखने के लिए पाबंद किया गया तथा खाद्य लाइसेंस को प्रतिष्ठान में प्रदर्शित करने की हिदायत दी गई।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!