A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

अपर कलेक्टर मैहर ने वेयरहाउस का किया निरीक्षण

अपर कलेक्टर मैहर ने वेयरहाउस का किया निरीक्षण

    सतना । राज्य शासन के निर्देशानुसार मैहर जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के कार्य में खरीद किये गये गेहूं का भंडारण वेयरहाउस में किया जा रहा है। परिवहन और भंडारण के कार्य की व्यवस्थाओं को जांचने अपर कलेक्टर मैहर शैलेंद्र सिंह ने गुरुवार को विकासखंड अमरपाटन के वेयरहाउस का निरीक्षण किया। उन्होने अपर्णा वेयरहाउस, सीता वेयरहाउस, अनंतश्री वेयरहाउस और दुलरिया वेयरहाउस मौहरिया लालन अमरपाटन का निरीक्षण कर गेहूं भंडारण की स्थिति का अवलोकन किया। अपर कलेक्टर ने वेयरहाउस के संचालकों और कर्मचारियों को खाद्यान्न का रख-रखाव सही ढंग से और अभिलेखों को अपडेट रखने के निर्देश दिए।

Show More
Check Also
Close
Back to top button