A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशकुशीनगर

एफएसटी कसया टीम द्वारा एक अदद मोटरसाइकिल से अवैध रुप से ले जायी जा रही कुल 05 लाख रुपये के साथ एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में चुनाव के दृष्टिगत जनपद में गठित FST टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर लगातार चेकिंग की जा रही है जिसके क्रम में आज दिनांक 30.04.2024 को FST कसया टीम के प्रभारी मजिस्ट्रेट  मजरुल हक मय हमराह पुलिस टीम के उ0नि0 विपिन सिंह , हे0का0 कमलेश यादव, का0 अतुल कुमार के द्वारा थाना कसया क्षेत्र में सपहा रोड भरौली ग्राम के पास आने जाने वाले वाहनों को चेक किया जा रहा था कि उसी दौरान एक व्यक्ति दो पहिया वाहन से आ रहा था जिसको रोका गया व उसकी चेकिंग किया गया तो उसके जामा तलाशी से नीले बैग से नगद कुल 5,00,000/- रुपया बरामद हुआ जिसका नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम सऊद अहमद पुत्र कुरैश अली निवासी वार्ड नं0 14 सन्तगणीनाथ नगर नरायनपुर थाना कसया जनपद कुशीनगर बताया। उक्त व्यक्ति से बरामद रुपये के सम्बन्ध मे वैध कागजात मांगा गया तो मौके पर नही दिखाया। चूकि लोकसभा चुनाव वर्ष 2024 के दृष्टिगत अचार संहिता लागू है, उच्चाधिकारीगण को अवगत कराते हुए 50,000/- रुपये से अधिक नगद राशि बरामद होने के कारण उक्त रुपयों को जब्त कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!