A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों ने चुराई थी रोप लाइट, स्लीमनाबाद पुलिस ने किया चोरो को गिरफ्तार, भेजा जेल

विक्रान्त निगम की रिपोर्ट

कटनी। स्लीमनाबाद थाने मे गत 23 अप्रैल को सुनील चौधरी पिता हरीलाल चौधरी निवासी इमलिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई की लायटेज कम्पनी मे काम करने वाले कर्मचारियो द्वारा 07 नग रोप लाईट कीमती करीब 21 हजार रुपये की चोरी कर ली गई है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी अखिलेश गौर के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया के द्वारा अपने थाने की टीम के साथ 29 अप्रैल को मुखविर की सूचना पर आरोपी प्रदीप चक्रवर्ती एवं अकुश जयसवाल, प्रिन्स काछी, देवमोहन बर्मन एव अनुज जयसवाल को ग्राम तेवरी के पास से गिरफ्तार कर चोरी गये 7 नग रोप लाईट बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपीयो को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

कार्रवाई में निरीक्षक अखलेश दाहिया, उनि संतराम यादव, प्र.आर. अंजनी मिश्रा, आर. बृजेश सिंह, सोने सिंह, अभिषेक सिंह राजावत की सराहनीय भूमिका रही।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!