A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेआजमगढ़उत्तर प्रदेश

मार्ग दुर्घटना में मौत

अज्ञात वाहन ने मारा टक्कर

आजमगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र के जहानागंज बाजार में रविवार की रात एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी मदन लाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

 

जानकारी के अनुसार

 

Related Articles

जहानागंज थाना क्षेत्र के बसारिकपुर गांव निवासी रामवृक्ष यादव (54) जहानागंज इलाहाबाद बैंक के पास कई सालों से मकान बनाकर परिवार सहित रहते थे। यहीं, से उनका रोजगार चलता था। रविवार की रात 11 बजे उनका बड़ा बेटा निलेश यादव (28) बाइक से अपने गांव बसारिकपुर से जहानागंज जा रहा था। वह क्षेत्र के विश्वकर्मा मंदिर के पास पहुंचा था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में निलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी।

 

वहीं, घायल निलेश को बाजार के लोगों ने आजमगढ़ के एक निजी चिकित्सालय लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने निलेश को मृत घोषित कर दिया। मृतक निलेश के पिता ने बताया कि उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। वह अपने 4 भाइयों में सबसे बड़ा था।

 

वहीं, थाना प्रभारी मदन लाल गुप्ता ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक के मौत की सूचना मिली है। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गई थी। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button