A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

रीठी विकास खंड के शासकीय स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव, नवमी और ग्यारहवीं का परीक्षा परिणाम भी हुआ घोषित

सर पर मुकुट पहनते ही खिलखिला उठे बच्चे

                                                    शासकीय हाई स्कूल नैगवां

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI.

विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैगवां में शाला प्रवेश उत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। यहां पर अधिकतर आदिवासी बच्चे शिक्षा अध्ययन करते हैं और यह विद्यालय जंगलों के बीच में बसा है। शासन के आदेशानुसार व जिला कलेक्टर अवि प्रसाद, जिला शिक्षा अधिकारी पीपी सिंह एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी अनिल चक्रवर्ती के मार्गदर्शन विद्यालय में कक्षा ग्यारहवीं और नवमी में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सिर पर मुकुट पहनाकर और पुरस्कार स्वरूप एक-एक हाथघड़ी देकर उन्हें सम्मानित किया गया। बच्चे यह मुकुट सर पर धारण करते हुए उत्साह से खिलखिला उठे और उन्होंने यह भी कहा कि आज तक इस विद्यालय में इस तरह का अनोखा आयोजन कभी नहीं किया गया। वे प्रयास करेंगे कि भविष्य में इससे भी बेहतर परीक्षा परिणाम लाएं। प्रभारी प्राचार्य विपिन तिवारी ने बताया कि कक्षा आठवीं से नवमी में अस्थाई रूप से प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को तिलक पुष्पाहार और मिठाई खिलाने के साथ उन्हें पुस्तक देकर विद्यालय आने की शुभकामनाएं दी गई और कहा गया कि वह प्रतिदिन विद्यालय जरूर आए ताकि आने वाला भविष्य उनके बेहतर बन सके। इस अवसर पर पप्पू सिंह ठाकुर, कैलाश सिंह शाला स्टाफ के जयप्रकाश पटेल, अनिल यादव, प्रीति विश्वकर्मा, आरती पटेल, धर्मेंद्र सिंह, शिवाकांत मिश्रा, रामकेत शास्त्री, पवन दुबे, संजय श्रीवास्तव सहित अन्य जन उपस्थित थे।

Related Articles

                                                     शासकीय कन्या हाई स्कूल रीठी

उमंग और खुशी के साथ बच्चों ने किया स्कूलों में प्रवेश

सरकारी स्कूलों में एक अप्रैल प्रवेश उत्सव के रूप में मनाया गया। कभी एक अप्रैल को सूनसान रहने वाले सरकारी स्कूलों के प्रांगण सोमवार को बच्चों की मधुर आवाज़ से चहक उठे। इससे पहले ऐसा नजारा कभी सरकारी स्कूलों में नहीं दिखाई दिया। निजी स्कूलों को छोड़कर बच्चे सरकारी स्कूलों में कदम रखने को आतुर थे तो दूसरी तरफ स्कूल के शिक्षक भी हाथ में तिलक-रोरी व फूलों की थाली लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। कटनी जिले के रीठी विकास खंड के सभी सरकारी स्कूलों में एक अप्रैल को प्रवेश उत्सव बड़े ही धूमधाम से शासन के निर्देशानुसार मनाया गया। विकास खंड मुख्यालय के शासकीय कन्या हाई में भी प्रवेशोत्सव के साथ-साथ कक्षा नवमीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम भी घोषित किया गया। सर्वप्रथम नवप्रवेशी छात्राओं को तिल लगाकर फूल मालाओं से स्वागत कर विद्यालय में प्रवेश दिया गया। तत्पश्चात कक्षा नवमी के वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई। जिसमें विद्यालय में अध्ययनरत रक्षा चौबे पिता धर्मेंद्र चौबे 85 प्रतीशत प्रथम स्थान, दीपांशा लोधी पिता जयकरण लोधी 83.8 प्रतीशत द्वितीय स्थान, मुस्कान पिता अनिल कुमार ने 79 प्रतिशत तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय के साथ-साथ अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। सभी उत्तीर्ण छात्रों को शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान प्रभारी प्राचार्य प्रभु नारायण दुबे, शिक्षक अशोक विश्वकर्मा, नंदश्री जैन, रश्मि राय, दीपक तिवारी, देवेन्द्र लोधी, प्रमोद शिवने उपस्थित थे। इसी कड़ी में विकास खंड के शासकीय प्राथमिक शाला करिया पाथर में भी प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। यहां नवप्रवेशी बच्चों को तिल लगाकर व फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया और प्रयास पुस्तक का वितरण किया गया। तत्पश्चात सभी बच्चों को विशेष मध्यान्ह भोजन भी कराया गया। इस दौरान शाला प्रभारी शहनाज़ बेगम, शिक्षक मनोज पाल, किरण परौहा सहित अन्य जन उपस्थित थे।

 

                                          शासकीय प्राथमिक शाला करिया पाथर रीठी

मुंहास ओर कैना में भी हुआ आयोजन

इसी क्रम में रीठी विकास खंड के शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला कैना में भी सोमवार को नवप्रवेशी एवं कक्षोन्नत छात्रों को रोली तिलक लगाकर मिठाई खिलाई गई। साथ ही नवीन शैक्षिक सत्र के आरंभ में अपने सहपाठी मित्रों को शाला लाने प्रोत्साहित भी किया गया। बताया गया कि सभी छात्रों को प्रतिदिन शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ खेल गतिविधी भी कराई जाएगी। इस दौरान क्रांति कुशवाहा, गुलाब सिंह ठाकुर, राजेश कुमार सोनी, सत्यपाल सिंह ठाकुर, श्रद्धा यादव, अनीता पटेल आदि जन उपस्थित थे। इसी कड़ी में शासकीय माध्यमिक शाला मुहांस में भी शिक्षक राजेश कंदेले के मार्गदर्शन में प्रवेशोत्सव उत्साह पूर्वक माहौल में मनाया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती का पूजन कर नवप्रवेशी बच्चों को रोली का तिलक लगाकर स्वागत किया गया और प्रयास पुस्तकों का वितरण किया गया।

                                                         शासकीय माध्यमिक शाला मुहांस

                                            शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला कैना

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!