A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला शव

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

अंबेडकरनगर

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटकता पाया गया। सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी वह तहसीलदार की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। वही मृतका के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला अहिरौली थाना अंतर्गत सराय जंगल (अलबैती ) गांव का है। अशोक गौड़ की 26 वर्षीय पत्नी प्रियंका की रात में घर के अंदर जाकर फांसी लगा ली।

 

किसी काम से वहां गए परिजन ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई, किसी अनहोनी की आशंका में परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी,थाना प्रभारी व तहसीलदार की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। मृतका का मायका टांडा थाना क्षेत्र के गौरा गुर्जर गांव में था। पोस्टमॉर्टम के उपरान्त मायके वाले शव को लेकर चले गए। मृतका के एक तीन साल का पुत्र है, और पति मुम्बई में रहता है। थाना प्रभारी ने बताया कि पति, सास, ससुर व देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles
Show More
Back to top button