A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

तेज रफ़्तार ट्रक ने मारी ठोकर स्कूटी में सवार दो लोगों मौत

<img src="https://akhandbharatlivenews.com/wp-content/uploads/2024/03/Screenshot_20240322-114354.jpg" alt="रायपुर/महासमुन्द:- रायपुर से महासमुन्द रोड़ पर आरंग थाना क्षेत्र के पारागांव में ट्रक चालक पीछे से स्कूटी सवार दो लोगों को ठोकर मार दी। हादसे में दोनों स्कूटी सवार की घटना पर ही मृत्यु हो गई। ट्रक को पकड़ कर थाना लाया गया। घटना करीबन 11.45 बजे की है। ट्रक महासमुंद से रायपुर की ओर जा रही थी। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। कल रात भी हुआ था हादसा बीती रात भी आरंग इलाके में एक तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी थी।

ये एक्सीडेंट इतना दर्दनाक था कि इसमें बाइक पर बैठे 55 साल के व्यक्ति का सिर फटकर सड़क पर बिखर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार 2 अन्य लोगों की हालत गंभीर है। आरंग पुलिस ने बताया कि हादसा रानी सागर के पास हुआ है। सड़क पर तेज रफ्तार हाईवा खरोरा रायपुर की तरफ से कवर्धा की ओर जा रहा था। इस दौरान बाइक को ओवरटेक करने के चक्कर में हाईवा चालक ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।"

सनत कुमार दास
रिपोर्टर महासमुन्द
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!