
*हाथरस अपडेट–*
*हाथरस से भाजपा सांसद राजवीर की हार्ट अटैक से मौत–* हाथरस से भाजपा सांसद राजवीर दिलेर का निधन हो गया है। उनकी उम्र 65 वर्ष थी बुधवार को अलीगढ़ आवास पर दिलेर एकाएक बेहोश हो गए। परिवार के लोग उन्हें अलीगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनकी मौत की खबर सुनकर परिजन और समर्थक हैरान है। उनकी पत्नी ने रोते हुए कहा मैंने बहुत समझाया। टेंशन मत लो। मगर वह मान नहीं रहे थे। टिकट कटने के बाद से लगातार टेंशन में थे।
राजवीर दिलेर 2017 में पहली बार हाथरस की इगलास विधानसभा सीट से भाजपा से विधायक चुने गए थे। उसके बाद पार्टी ने उन्हें 2019 में हाथरस लोकसभा सीट से टिकट दिया और 2 लाख से ज्यादा वोटो से जीते। राजवीर के पिता किशनलाल दिलेर भी हाथरस से चार बार सांसद रहे थे।