A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

सीएम योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या पहुंचे।

अयोध्या
तडिग्री कॉलेज में बने हेलीपैड पर सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर उतरा जहां से वहाँ रामलला और हनुमानगढ़ी का दर्शन पूजन करने के लिए रवाना हुए।उन्होंने रामलला और बजरंगबली का दर्शन-पूजन किया।उसके बाद जीआईसी मैदान में लोकसभा प्रत्याशी लल्लू सिंह के समर्थन में जनसभा की।इस दौरान उन्होंने अयोध्या की लगभग 1 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।वही जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि 22 जनवरी से लेकर 10 मार्च तक 1 करोड़ श्रद्धालुओं ने रामलला का दर्शन किया। प्रभु की ऐसी कृपा कि इतनी शांति तरीके से दर्शन हो सका।उन्होंने कहा आज अयोध्या का नाम पूरी दुनिया में गूंज रहा है। आज हर कोई अयोध्या आना चाह रहा है। पहले लोग बोलते थे कि परिंदा भी पर नहीं मार पाएंगा… 1 करोड़ भक्त अयोध्या आ रहे हैं। उन्होंने सपा और कांग्रेस पर साधा निशाना।उन्होंने कहा प्रभु श्री राम अयोध्या नगरी को दुनिया की सुंदरतम नगरी के रूप में स्थापित करना है। सपा की सरकार होती तो क्या ये एयरपोर्ट बन जाता? अयोध्या में जो फोर लेन और सिक्सलेन की सड़कें बन पाई हैं, ये सपा की सरकार बना पाती क्या।ये सुरक्षित और स्वच्छता का माहौल जो आप अयोध्या में देख रहे हैं, क्या सपा और कांग्रेस की सरकार में ये संभव था? आज देश-दुनिया में जिसके मुंह से सुनों, सब व्यक्ति की एक ही इच्छा है कि अयोध्या का दर्शन करना चाहिए।बता दे कि जीआईसी में चार दिन से चल रहे किसान मेले का भी योगी ने समापन किया।योगी रामनवमी की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।

सर्व जीत दूबे
अयोध्या

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!