A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

रोजगार दिवस के माध्यम से दी जाएगी मनरेगा योजना की जानकारी

 

रोजगार दिवस के माध्यम से दी जाएगी मनरेगा योजना की जानकारी

ईश्वर नौरंगे/आरंग। मनरेगा योजना के माध्यम से ग्रामीणों को काम के अधिकार, शिकायत निवारण के उद्देश्य से प्रतिमाह की 7 तारीख को रोजगार दिवस का आयोजन किया जाता है। ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस का आयोजन गुरूवार 7 जुलाई को किया जाएगा, जिसमें रोजगार सहायक , पंचायत सचिव के द्वारा रोजगार दिवस के आयोजन का महत्व, मनरेगा श्रमिक
रोजगार दिवस के माध्यम से दी जाएगी मनरेगा योजना की जानकारी

आरंग। मनरेगा योजना के माध्यम से ग्रामीणों को काम के अधिकार, शिकायत निवारण के उद्देश्य से प्रतिमाह की 7 तारीख को रोजगार दिवस का आयोजन किया जाता है। ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस का आयोजन गुरूवार 7 जुलाई को किया जाएगा, जिसमें रोजगार सहायक , पंचायत सचिव के द्वारा रोजगार दिवस के आयोजन का महत्व, मनरेगा श्रमिकों के लिए प्रविधानों एवं समय – समय पर केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं परामर्श, पूर्ण हो चुके कार्यों एवं प्रगतिरत कार्यों, श्रमिकों को मिले रोजगार व मजदूरी भुगतान आदि की जानकारी दी जाएगी।

Related Articles

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के पत्र के अनुसार रोजगार दिवस का आयोजन सार्वजनिक स्थान पर किया जाएगा, जिसके माध्यम से ग्रामीणों, जाबकार्डधारी परिवारों को मनरेगा के दिशा-निर्देशों के संबंध में जानकारी दी जाएगी। इस दौरान रोजगार सहायक मनरेगा से संबंधित अभिलेख जैसे वर्कफाइल, सात पंजी रजिस्टर आदि को रखा जाएगा, ताकि ग्रामीणों को जानकारी मिल सके। इस दौरान लाइन डिपार्टमेंट की योजनाओं, हितग्राहीमूलक कार्यों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इस दौरान बीमा योजनाओं के अलावा कृषि, मत्स्य, उद्यानिकी विभाग आदि योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों का चयन, चयनित हितग्राहियों को सामग्री वितरण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। आयोजन के बारे में पंचायतराज पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया जाएगा और उन्हें प्रविधानों की जानकारी मुनादी कराकर दी जाएगी रोजगार दिवस के आयोजन की जानकारी ग्राम पंचायत स्तर पर कोटवार के माध्यम से मुनादी कराकर ग्रामीणों को दी जाएगी। मुनादी के माध्यम से आयोजन की तिथि, समय एवं स्थान के बारे में बताया जाएगा, ताकि समय पर सभी ग्रामीण रोजगार दिवस के आयोजन में सम्मिलित हो सकें।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!