A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशकानपुर

साढ़ मे एशिया के सबसे बड़े डिफेंस कॉरिडोर का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया उद्धघाटन

अडाणी ग्रुप के डिफेंस कॉरिडोर का मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने किया उद्धघाटन

अडाणी ग्रुप के डिफेंस कॉरिडोर का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया उद्धघाटन

वन्दे भारत  ! विनीत सिन्हा
कानपुर नगर। कानपुर में अडाणी ग्रुप के डिफेंस कॉरिडोर का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को उद्धघाटन किया। सीएम के साथ सेना अध्यक्ष मनोज पांडे, उप्र विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, भी मौजूद रहे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा आज यूपी देश के विकास में और भारत की आर्थिक उन्नती में ब्रेकर नहीं बल्कि ब्रेकथ्रू का काम कर रहा है ये वही उत्तर प्रदेश है जिसे 2017 के पहले देश के विकास में सबसे बड़ी बाधा माना जाता था। आज ये यूपी पीएम मोदी के मार्गदर्शन में विकास के नई प्रतिमान स्थापित कर रहा है। पहले यूपी में युवा तमंचे लहराते थे। अब उनके हाथों में टैबलेट है। पहले रंगदारी मांगी जाती थी अब पीएम स्वनिधि योजना मिलती है। पहले दंगे होते थे कर्फ्यू लगता था अब कांवड़ यात्राएं धूमधाम से निकलती हैं।
मुख्यमंत्री योगी ने सभागार में प्रदर्शनी देखी और पूरे परिसर का मॉडल देख सराहना की।
इस कॉरिडोर में हल्के एयरक्राफ्ट, तोप, AK-47, कार्बाइन, पिस्टल और स्नाइपर राइफल जैसे 41 हथियार बनाए जाएंगे। कानपुर में 250 एकड़ में फैली है डिफेंस कॉरिडोर एशिया की सबसे बड़ी गोला-बारूद निर्माण यूनिट में की जा रही है। यहां शॉर्ट रेंज मिसाइलें भी बनाने का काम शुरू हो चुका है।
अडाणी डिफेंस के चेयरमैन और सीईओ आशीष राजवंशी ने बताया की भारतीय सेना के लिए जरूरत के सभी हथियार अडाणी ग्रुप के इस डिफेंस कॉरिडोर में बनाया जायेगा।

17 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार 

यूपीडा अधिकारियों ने बताया, “ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में कानपुर नोड के लिए 21 एमओयू साइन किये गये। इनमें 9 हजार 729 करोड़ रुपए का निवेश होगा। इन फैक्ट्रियों में करीब 17 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!