A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमैनपुरी

मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप

मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप

*मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप *

मैनपुरी किशनी  में  बीते रविवार की सुबह छह माह की गर्भवती का शव फंदे पर लटका मिला* सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजन द्वारा हत्या करने की बात कही। शव को किशनी-मैनपुरी मार्ग पर रख कर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर जाम खुलवायापुलिस मामले की जांच कर रही है। ज्ञात हो कि जनपद कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र के गांव कुस्का नगरिया निवासी ज्ञान सिंह ने 24 वर्षीय पुत्री आरती देवी की शादी चार मई 2022 को थाना क्षेत्र के नगरिया चितायन हाल निवासी नैगवां तिराहा के शैलेंद्र जाटव के साथ की थी। रविवार को आरती का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। शव को फंदे से उतारने के बाद ससुरालीजन घर से भाग गए। दोपहर के समय जब मायके पक्ष के लोग पहुंचे तो देखा कि शव बरामदे में पड़ा हुआ था। ससुरालीजन पर आरती की हत्या करने का आरोप लगाते हुए मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया परिजन व रिश्तेदारों ने लगाया जाम परिजन व रिश्तेदारों ने शव को मैनपुरी किशनी मार्ग पर रखकर जाम लगा दियासूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजन को समझाया कि दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। आश्वासन मिलने के बाद जाम खोल दिया गयापुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा पहली संतान को लेकर खुश थी आरती मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि आरती छह माह की गर्भवती थी। वह अपनी पहली संतान को लेकर बेहद खुश थीलेकिन ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप लगाया कि ससुरालीजन ने अकेले आरती की ही नहीं बल्कि उसके गर्भ में पल रहे नवजात की भी हत्या की है। दोषियों के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्यवाई में जुटी।

*पत्रकार प्रवीन कुमार यादव मैनपुरी*

Related Articles

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!