उत्तर प्रदेशबलिया

संघर्ष के लिए एकजुट होकर तैयार रहे शिक्षक __चेतनारायण सिंह

रिपोर्ट__गायत्री पाण्डेय

बलिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण (गुट) की बैठक अमर शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज रसड़ा में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष श्री चेतनारायण सिंह एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि जो भी उपलब्धियां संगठन के संघर्ष के बल पर प्राप्त हुई है सरकार एक-एक उपलब्धियों को छीन लेना चाह रही है। एनपीएस और ओपीएस के नाम पर शिक्षकों को बांटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षक एकजुट होकर संघर्ष के लिए तैयार रहें। प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री केपी सिंह ने संगठन के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित शिक्षकों को संगठन के महत्व के बारे में बताया।
इस अवसर पर वाराणसी मंडल के मंडल अध्यक्ष संत सेवक सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष अश्वनी कुमार तिवारी एवं अरुण कुमार सिंह,अखिलेश कुमार यादव,अश्वनी कुमार सिंह, विवेक कुमार,अजीत कुमार सिंह, डा.शिखा पाण्डेय, शशिभूषण राय, चंद्र प्रकाश पाण्डेय, अमरजीत यादव, रजनीश कुमार दीक्षित, शिशुपाल सिंह यादव, सदानंद शर्मा, भैया घनश्याम शरण सिंह, सहित अमर शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज रसड़ा, सिद्धिकिया इंटर कालेज कोटवारी, परशुराम इंटर कालेज पकवाइनर श्री नाथ बाबा इंटर कॉलेज कंसो, श्री शिव प्रसाद गुप्त इंटर कॉलेज टीकादेवरी, आदि सहित नवनिर्वाचित पदाधिकारी गण, कार्यकारिणी के सदस्य गण तथा भारी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाए उपस्थित थी । अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आनंद मोहन सिंह तथा संचालन जिला मंत्री रामविलास सिंह यादव ने किया।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!