हमीरपुर मौदहा। अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने समेत अधिवक्ताओं की विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन को मौदहा बार एसोसिएशन ने अपना समर्थन दिया है। कानपुर बार एसोसिएशन के समर्थन में मौदहा के अधिवक्ताओं ने बुधवार, 18 नवंबर को न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।
अधिवक्ताओं की प्रमुख मांगों में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करना तथा अधिवक्ताओं की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों को सुनिश्चित करना शामिल है। इस आंदोलन के माध्यम से अधिवक्ता संगठनों ने अपनी मांगों के प्रति सरकार का ध्यान आकर्षित करने और प्रदेशभर के अधिवक्ताओं की एकजुटता प्रदर्शित करने का प्रयास किया है। मौदहा बार एसोसिएशन ने भी इस पहल में सहभागिता करते हुए आंदोलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है। बुधवार को अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने के चलते स्थानीय न्यायालयों में न्यायिक गतिविधियां प्रभावित रही। इस दौरान बार एसोसिएशन अध्यक्ष शिवलाल पाल, महामंत्री विवेक दीक्षित,पूर्व अध्यक्ष बृज किशोर त्रिवेदी, सुधाकर शर्मा, जमशेद अहमद, विवेक कुमार ,शकील अहमद, संदीप प्रजापति , अजय प्रजापति , अवनीश कुमार, आदित्य त्रिपाठी , अनुराग यादव, नवनीत यादव , जय प्रकाश शुक्ला, मकबूल अहमद, ओम प्रकाश तिवारी, नेहाल अहमद, रवि सिंह व काजी अज़मत सहित बार एसोसिएशन मौदहा के समस्त अधिवक्ताओं ने एकजुटता प्रदर्शित करते हुए अधिवक्ताओं के हितों से जुड़ी मांगों का समर्थन किया।
